रांची (झारखंड)
जेपीएससी और जेऐसऐससी। की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों को लेकर आंदोलनरत JPSC-JSSC Reform Manch ने अपनी मांगों का विस्तृत खाका जारी किया है. मंच ने परीक्षाओं को रद्द करने, निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार की मांग की है.
संदिग्ध परीक्षाओं को तत्काल रद्द करने की मांग
मंच ने TDPL द्वारा आयोजित JPSC की सभी परीक्षाओं को तत्काल रद्द करने की मांग की है. इसमें 14वीं JPSC, JPSC बैकलॉग 2023, JPSC बैकलॉग 2025, FRO, 11वीं-13वीं JPSC और APP समेत अन्य परीक्षाएं शामिल हैं.
इसके अलावा अभय तिवारी से जुड़ी जिन परीक्षाओं में सफलता, नियुक्ति या संलिप्तता का आरोप है, उन्हें भी रद्द करने की मांग की गई है. इनमें JSSC CGL, JSSC PGT, ACF सहित अन्य परीक्षाएं शामिल हैं.
CBI और ED से जांच की मांग
Reform Manch ने निष्पक्ष और व्यापक जांच के लिए CBI और ED जांच की अनुशंसा की है. मंच ने विशेष रूप से जनवरी 2023 की JSSC CGL परीक्षा के पेपर लीक और सितंबर 2023 की JSSC CGL री-एग्जाम में पेपर लीक और कथित व्यापक भ्रष्टाचार की जांच CBI और ED से कराने की मांग की है.

