छात्रों को अपनी बात रखने के लिए सभी जरूरी मंच उपलब्ध,सरकार उनकी समस्याओं को समझना चाहती है : CM हेमंत

रांची (झारखंड)

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने छात्रों को अपनी बात रखने के लिए सभी जरूरी मंच उपलब्ध करा दिए हैं. राज्य सरकार उनकी हर समस्याओं को समझना चाहती है.सरकार का दरवाजा खुला है.

सीएम ने छात्रों को सरकार को सलाह देने को कहा है. यह भी कहा कि सरकार छात्रों की उम्मीदों पर खड़ा उतरना चाहती है. हम छात्रों को आगे ले जाने की दिशा में काम कर रहे हैं. उनकी जरूरतों के हिसाब से उनकी चिंताओं और उम्मीदों को पूरा करने के लिए सरकार बड़े सुधार करने की दिशा में काम कर रही है.
उल्लेखनीय है कि जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार ने उनसे बात करने के लिए मंत्रियों व अधिकारियों की समिति का गठन कर दिया है.

Leave a Reply