मेदिनीनगर (पलामू):
रविवार को ओबीसी कर्मचारी पदाधिकारी महासंघ (झारखंड) की प्रांतीय मासिक बैठक बारालोटा (हनुमान नगर, वार्ड नंबर 4) स्थित सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रंगलाल प्रसाद के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार ठाकुर ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन प्रदेश महासचिव श्री श्याम देव महतो ने किया।
इस दौरान डीईओ पलामू के समर्थन में उतरे कर्मचारी, अधिकारी व प्रदेश महासचिव श्री श्याम देव महतो ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) पलामू श्री संदीप कुमार के साथ हाल के दिनों में असामाजिक तत्वों द्वारा दुर्व्यवहार कर दबाव बनाने की घटना की निन्दा करते हुए विस्तार से चर्चा की । महासंघ ने एक स्वर में इस घटना का जोरदार विरोध किया और घोषणा की कि सच्चाई के साथ कार्य कर रहे अधिकारी को महासंघ हर संभव सामाजिक व नैतिक मदद प्रदान करेगा। कहा कि यह एक सुनियोजित घटना थी । इस घटना को शरारती तत्वों ने राजनितिक रंग देकर समाज और शिक्षक कर्मचारियों को आपस में बांटने का कम किया है। महासंघ इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। भविष्य मे यदि ऐसा हुआ तो महासंघ इसका मुहतोड़ जबाब देगी।
महत्वपूर्ण एजेंडों पर हुई गहन चर्चा
सभा में उपस्थित वक्ताओं ने महासंघ की कार्यसूची के विभिन्न बिंदुओं पर अपने- अपने विचार रखे:
1 स्वतंत्रता दिवस: आगामी 15 अगस्त को गरिमामय ढंग से राज्य स्तरीय कार्यालय,डालमिया कैंपस में 11:30 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण करने का निर्णय लिया गया।
2 ओबीसी को आरक्षण व EWS नीति: सरकार की ओबीसी आरक्षण समाप्त करने की मंशा की कड़ी आलोचना की गई तथा EWS नीति का पुरजोर विरोध किया गया।
3 पेपर लीक का मुद्दा: प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं के भविष्य की रक्षा हेतु कड़ा रुख अपनाने का संकल्प लिया गया।
4 कवि सम्मेलन: ‘बिफोर प्रिंट’ मीडिया द्वारा अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन में महासंघ की प्रभावी सहभागिता पर सहमति बनी।
5 संकल्प गीत ने बांधा समां:
कार्यक्रम में उस समय विशेष उत्साह देखने को मिला जब प्रदेश महासचिव श्री श्याम देव महतो द्वारा रचित ‘महासंघ का संकल्प गीत’ श्री योगेंद्र मेहता ने अपनी सुरीली आवाज में प्रस्तुत किया। इस गीत ने पूरी सभा में ऊर्जा का संचार कर चार चाँद लगा दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों व पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में मुख्य रूप से जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO) श्री रणवीर सिंह, डीईओ,पलामू श्री संदीप कुमार, माइनर इरिगेशन के SDO श्री सुरेंद्र कुमार,मनोज प्रसाद सोनी(जिला सचिव), पांकी सचिव श्री प्रणीत कुमार ठाकुर, संयोजक महेंद्र प्रसाद एवं रामानुज प्रसाद,संजय कुमार,रवींद्र नाथ सिंह,शंभू मिस्त्री, रंगलाल प्रसाद, रामाश्रय प्रसाद,चंद्रिका प्रसाद,मनोज मेहता,अजय कुमार,अजय कुमार चौधरी,धर्मेंद्र कुमार,अमरेश कुमार प्रजापति,रंजीत कुमार तथा शंभू नाथ मेहता(PWD) सहित सैकड़ों कर्मचारी अधिकारी एवं प्रबुद्ध वक्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की मजबूती और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।

