नदी किनारे स्थित अग्रसेन भवन के पास गोली चलने से सनसनी

मेदिनीनगर (पलामू)

मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के नदी किनारे स्थित अग्रसेन भवन के पास गोली चलने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना आपसी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है। गोलीबारी की इस घटना में एक किशोर को गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस गोली चलने के कारणों और घटना में शामिल लोगों की पहचान को लेकर जांच कर रही है।

Leave a Reply