सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनी महर्षि वेदव्यास की जयंती

हरिहरगंज (पलामू)

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को महर्षि वेदव्यास के जयंती के पावन अवसर पर गुरू पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य विजयेन्द्र प्रसाद व आचार्यगण के द्वारा महर्षि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण , पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् विद्यालय में सुलेख एवं सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल सभी उत्तीर्ण छात्रों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहनों ने महर्षि वेदव्यास की जयंती पर अपने विचार रखें । वहीं आचार्य ने विद्यालय के गुरुजनों का सम्मान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहन ठाकुर संजय कुमार सिंह हंसराज गुप्ता नीलिमा मेहता कशिश कुमारी प्रियंका कुमारी स्नेहा कुमारी विभा कुमारी तान्या कुमारी मनीषा कुमारी आदि शिक्षकों ने सहयोग किया।

Leave a Reply