भांवर में 39 विद्यार्थियों को दी गई साइकिल

हरिहरगंज (पलामू )

सरकार की महत्वाकांक्षी उन्नति का पहिया योजना के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भांवर में बुधवार को कक्षा आठ के 39 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व पंसस हीरालाल यादव व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अखिलेश मेहता ने विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की । साइकिल मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी देखी गई। इस दौरान पूर्व पंसस हीरालाल यादव ने कहा कि यह योजना विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित और शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करेगी । वहीं एसएमसी अध्यक्ष अखिलेश मेहता ने कहा कि शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बच्चों को पूरी लगन , मेहनत और अनुशासन से पढ़ाई करने की बात कही । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार शिक्षक धनंजय कुमार सत्यप्रकाश सिंह अमरेश साहु सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply