मेदिनीनगर (पलामू)
माननीय मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस एवं लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने पर बल दिया। साथ ही, सभी जिलों के उपायुक्तों को लंबित आवेदनों की समीक्षा कर उनका त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान पलामू, सरायकेला-खरसावां, धनबाद सहित विभिन्न जिलों के लाभुकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर पलामू उपायुक्त ने सांकेतिक रूप से 15 ड्राइविंग लाइसेंस आवेदक को दिया एवं उन्हें सड़क सुरक्षा के नियम का पालन करने हेतु प्रेरित किया । साथ ही घायलों को अस्पताल पहुचाने हेतु प्रेरित किया । माह जून 2026 में कैम्प के माध्यम से कुल 1598 व्यक्तिओ ने नौशिखुआ अनुज्ञप्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है जिसमे कुल 1220 व्यक्तियों को नौशिखुआ अनुज्ञप्ति दिया गया है ।

