हरिहरगंज (पलामू)
पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशानुसार पिपरा थाना क्षेत्र के ग्राम मधुबना में 27 जुलाई 2026 को हुए हत्या कांड का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने लगातार कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त रमेश सिंह को पड़वा मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पिछले दुर्गा पूजा के दौरान मृतक द्वारा उसे गाली गलौज किया गया था। जिससे उसके मन में अपने से कमजोर वर्ग के व्यक्ति द्वारा गाली गलौज किए जाने से द्वेश की भावना थी उसी से उत्प्रेरित होकर उसने जघन्य अपराध का अंजाम दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून लगा बलुआ जब्त किया है। छापेमारी दल में पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा, छतरपुर महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला, पिपरा थाना के एसआई रंजीत कुमार मरांडी, एएसआई ललन दास, कुमार नीरज, जितेंद्र उरांव, बद्री राम, जेबीयर मिंज सहित जैप 8के सशस्त्र बल शामिल थे।

