हरिहरगंज (पलामू)
नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को 18.70 लाख की लागत से बनने वाली तीन सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें वार्ड संख्या 2 में मंटू चौधरी के घर से विनोद विश्वकर्मा के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण, वार्ड संख्या 4 में लल्लू प्रसाद के घर से तिरुपति सीमेंट स्टोर तक पीसीसी पथ व नाली तथा वार्ड संख्या 9 में अररुआ मोड़ से जग्गू चौक तक पीसीसी पथ निर्माण की योजना शामिल है । नगर अध्यक्षा कुमारी शीला चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि, कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी, सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी व वार्ड पार्षद ने संयुक्त रूप से योजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि संवेदक निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य संपन्न करें। इस अवसर पर वार्ड 2 के पार्षद बृजनंदन साव, 4 के पिंकी कुमारी, अमरजीत यादव, त्रिपुरारी राम, सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, जानू चौधरी, संवेदक आशिर्वाद कंस्ट्रक्शन के प्रकाश कुमार, उपेंद्र यादव, युवराज ट्रेडर्स के राम प्रसाद गुप्ता, रामजी पासवान, अनुज कुमार,पवन कुमार,महताब अंसारी, आकाश कुमार, आनंद यदुवंशी,राजेश राम, दीपक यादव, सुदय कुमार, विश्वनाथ विश्वकर्मा, कलीम शाह, पप्पू चौधरी, संदीप कुमार, शंभू सिंह, सहित कई लोग उपस्थित थे।

