पलामू जिला के विभिन्न प्रखंडो में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर आयोजित

मेदिनीनगर (पलामू)

नालसा व झालसा के निर्देश पर पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री राम शर्मा के मार्गदर्शन में रविवार को जिला के विभिन्न प्रखंड के सभागार में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड परिसर में न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत स्वागत गान कर महिला समूह द्वारा स्वनिर्मित गुलदस्ता भेंटकर किया गया। इस मौके हुसैनाबाद व हैदरनगर प्रखंड परिसर में डालसा सचिव राकेश रंजन, एसडीएम समीर अलफ्रेंड मुर्मू ,बीडीओ सह सीओ पंकज कुमार,एल ए डी सी के चीफ अमिताभ चन्द्र सिंह ,डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय आदि लोगो ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।डालसा सचिव राकेश रंजन ने कहा कि आज के बदलते परिवेस में आम लोगों को विधिक का जानकारी होना बेहद जरूरी है ।उन्होंने कहा कि सशक्तिकरण शिविर का उद्देश्य आम आवाम लोगों में जागरूकता लाना है ।साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है ।उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में लोग अपने अधिकार से वंचित रह जाते हैं ।इसलिए प्राधिकार के द्वारा न सिर्फ लोगों को विधिक रूप से सशक्त किया जा रहा है बल्कि सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाई जा रही है। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी समीर अलफ्रेंड मुर्मू ने कहा कि प्रशासन और न्यायिक संस्थाओं के समन्वय से आम लोगो तक सरकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओ का लाभ पहुचाने पर बल दिया।मौके पर बीडीओ सह सीओ पंकज कुमार ने कहा कि महिला व बाल संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा नागरिक अधिकारों से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिषयों पर जानकारी दिया।इस मौके पर एलएडीसी के चीफ अमिताभ चन्द्र सिंह ने कहा कि न्याय पाने में गरीबी बाधक नही बनेगा।उन्होंने डालसा द्वारा प्रदत्त सुबिधा के बारे में भी बिस्तार से चर्चा किया।इस मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पाण्डेय ने डालसा से प्रदत सुबिधा के बारे में बिस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पीएलवी दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को विधिक रूप से सशक्त कर रहे हैं और उनकी सहायता कर रहे हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजना सुदूरवर्ती इलाके तक पहुंचे इसके लिए अब डालसा भी सहयोग कर रहा है ।उन्होंने कहा कि बालिका स्वालंबन के तहत और बालिका समृद्धि योजना के तहत बालिकाओ को प्रोत्साहित किया जा रहा है ।साथ ही महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं संचालित की जा रही है ।जिससे महिलाएं अब आत्म निर्भर हो रही है ।उन्होंने पीड़ित प्रतिकर स्कीम, मध्यस्थता, लोक अदालत, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के कार्यप्रणाली, प्रिलिटीगेशन से सम्बंधित मामले का निराकरण के बारे मे प्रकाश डाला।इस मौके पर इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मनरेगा योजना, जॉब कार्ड, जेएसएलपीएस से महिला समूह को ऋण स्वीकृति ,शिक्षा विभाग के छात्रों को ड्रेस ,बाल विकास परियोजना से गोद भराई,मुँह जूठी, कृषि विभाग से बीज का वितरण,विधवा पेंशन,स्वामी विवेकानंद पेंशन,डिजास्टर रिलीफ,साबित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने ,अबुआ आवास योजना ,वृद्धावस्था पेंशन ,विधवा पेंशन ,प्रधानमंत्री आवास, आदि के लाभ का लाभ कैसे ले सकते कि बारे मे बिस्तार से जानकारी दी। मौके पर उपरोक्त योजनाओं से लाभुकों को आच्छादित किया गया।इस मौके पर प्रखंड अंचल कर्मी के अलावे सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply