हरिहरगंज (पलामू)
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को हरिहरगंज शहर के कॉलेज मोड़ स्थित देवी मंदिर के प्रांगण में सर्वदलीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 जुलाई को अपराह्न 11 बजे अररुआ खुर्द मध्य विद्यालय परिसर से सर्वदलीय आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचेगा, जहां प्रदर्शन के समापन के साथ संबंधित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी।
बैठक में वक्ताओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।
बैठक में बुधन सिंह यादव, महेंद्र यादव, दिलीप चौधरी, संजय कुमार यादव, दीपक कुमार यादव, मुन्ना उर्फ आविद, कलीम साह, ललन यादव, सतेंद्र यादव, ओमप्रकाश कुमार, त्रिपुरारी राम, संदीप यादव, मिथिलेश कुमार, अवधेश यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

