हरिहरगंज (पलामू )
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सीएचसी हरिहरगंज मेडिकल टीम के द्वारा बुधवार की रात्रि नगर शिविर आयोजित कर लोगों का ब्लड सैंपल एकत्रित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के पिपरा गांव में 74 तथा खाप कटैया मे 30 लोगों के रक्त के नमूने एकत्रित किए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० गोपाल प्रसाद ने बताया कि इस रोग से ग्रसित मरीजों की खोज के लिए रात के समय ही व्यक्ति के खून के नमूने एकत्रित किए जाते हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया के संक्रमण की वास्तविक स्थिति का पता लगाना और समय रहते व्यक्तियों का प्रभावी उपचार कर रोकथाम सुनिश्चित करना है। मेडिकल टीम में एमटीएस अभिषेक दूबे एलटी जसवंत कुमार एमपीडब्ल्यू राजेश कुमार, दिनेश पाल एम्बुलेंस चालक बिरेंद्र राम स्वास्थ्य सहिया सुनीता देवी सहित अरविंद पाण्डेय, ब्रजेश सिंह, दीपक सिंह, मुन्ना कुमार , अनुज सिंह ,उदय पासवान, ओमप्रकाश कुमार,रिंकी देवी, मीना देवी, बबीता देवी, फूलमती देवी, प्रतिमा देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिला -पुरूष मौजूद थे।

