चंदवा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर में घुसी, महिला व चालक की मौत, कई घायल

लातेहार (झारखंड)

जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-22 रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर दामोदर गांव के समीप बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया।भौगोलिक संदर्भ

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। हादसे में घर के बाहर मौजूद महिला और स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। मृतकों की पहचान राखी देवी, पति प्रमोद गिरी, निवासी दामोदर, चंदवा और स्कॉर्पियो चालक अरविंद कुमार, पिता बद्री वर्मा, निवासी चंदवा के रूप में हुई है।

हादसे में ललिता देवी, रेनू देवी, खुशबू, सूरज कुमार, बिट्टू कुमार, सरिता देवी समेत दो अन्य लोग घायल हुए हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने राखी देवी और चालक अरविंद कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply