रिमांड व जमानत न्याय शास्त्र बिषय पर क्षेत्रीय सम्मेलन 25 को लेस्लीगंज में रजिस्ट्रार

मेदिनीनगर (पलामू)

न्यायिक अकादमी झारखंड के सहयोग से पलामू न्याय मंडल की ओर से 25 फ़रवरी रविवार को रिमांड और जमानत न्याय शास्त्र विषय पर क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।यह सम्मेलन पलामू जिला के लेस्लीगंज प्रखंड अंतर्गत गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में किया जाएगा। आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति रत्नाकर भेंगरा, सम्मानित अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी,न्यायमूर्ति अंबुज नाथ के अलावे अन्य न्यायमूर्ति गण ,,न्यायिक अकादमी के डायरेक्टर सुधांशु कुमार शशि,मुख्य रूप से उपस्थित होंगे।इस सम्बंध में जानकारी देते हुए सिविल कोर्ट डालटनगंज के निबंधक अमित गुप्ता ने बताया कि पलामू, गढ़वा,व लातेहार न्याय मंडल के न्यायिक अधिकारी ,अधिवक्ता, पी पी,पुलिस अधिकारी, एल ए डी सी के अधिवक्ता, कार्य पालक पदाधिकारी, लॉ कॉलेज के शिक्षक व बिद्यार्थी ,अन्य प्रबुद्ध जन भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर तैयारी चल रही हैं।10:30बजे अतिथि गण का आगमन होगा। द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन माननीय न्यायमूर्तियों के द्वारा किया जाएगा।कार्यक्रम में रिमांड और जमानत न्याय शास्त्र बिषय पर चर्चा होगी।

Leave a Reply