सड़क हादसे में मासूम की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

मेदिनीनगर (पलामू)

पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द के समीप सोमवार की सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सभी लोग स्कूटी पर सवार होकर बटसरा से मेदनीनगर के निमिया स्कूल बच्चों को छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान सिंगरा खुर्द के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।

मृतक की पहचान:अंश कुमार पिता- छट्टू राम, निवासी- अमवा गांव, पाटन के रूप में हुई है

घायलों की पहचान: अंश की मां शिक्षिका सुनीता देवी, बहन अंशिका आकृति और नारायण कुमार रवि (पिता- रामजी राम, निवासी- सिक्की खुर्द, पाटन) के रहने वाले हैं
।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के अधिकारी व जवान महेंद्र कुमार एवं विकास कुमार तुरंत सक्रिय हुए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेदनीनगर MMCH पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंश कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply