भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

बारियातू (लातेहार)

बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय प्रवास कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा ने किया जबकि कार्यक्रम मे सरोज देवी, राजु रंजन पाण्डेय, व रामदेव सिंह उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । वहीं प्रशिक्षण में राजिव पांडेय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को मजबूत करने एवं पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य पर चर्चा किया गया ।उन्होंने ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से आपसी मेलजोल बढ़ाने, पार्टी की रीति-नीति जानने, संगठन के कार्यों एवं दायित्वों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए कार्यक्रम में हिस्सा लेने कि अपील किया। साथ ही कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों के लिए विभिन्न तरह से प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। किसी भी परिस्थिति
में आमजन को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।केंद्र की भाजपा सरकार लगातार आमजन से जुड़ी सुविधाओं को पूर्ण करने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है।सहित कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया गया
मौके पर जिला परिषद सदस्य रमेश राम,ब्रजमोहन राम, देवनन्दन प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह,महेंद्र प्रसाद,सकेंदर राम, लवकुश सिंह, विष्णु यादव,मो आसीफ, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply