सीएचसी के पुराने भवन के जीर्णोद्धार कार्य से नागरिकों को होगी सहूलियत – अध्यक्ष

हरिहरगंज (पलामू)

शहरी क्षेत्र में वर्षों से बंद पड़े पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुनः स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा भवन की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि एवं वार्ड संख्या 13 की पार्षद हसीना खातून ने संयुक्त रूप से विधिवत् शिलान्यास किया।
इस अवसर पर कुमारी शीला चौधरी ने कहा कि भवन के जीर्णोद्धार के बाद यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने से नगरवासियों को काफी सहूलियत होगी । उन्होंने निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया। शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, अध्यक्ष प्रतिनिधि जानू चौधरी, वार्ड पार्षद अवधेश मेहता, संवेदक जमील अहमद, पवन पासवान, महताब आलम, मोo आविद हुसैन उर्फ मुन्ना, गुलाम गौस,आलमगीर आलम,सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply