सड़क हादसे में हरिहरगंज के युवक की बिहार में मौत

हरिहरगंज (पलामू )

नगर पंचायत क्षेत्र के खाप कटैया गांव निवासी कृष्णा पासवान के पुत्र 24 वर्षीय बिट्टू कुमार की मौत सड़क हादसे में हो गई। घटना रविवार शाम की है। बताया जाता है कि बिट्टू बाइक से एक रिश्तेदार के घर मदनपुर से वापस अपने गांव लौट रहा था । तभी बिहार के अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवा बिगहा गांव के समीप एक अन्य बाइक के साथ हुई सिधी टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया । औरंगाबाद सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इस दौरान नारायणा मेडिकल कॉलेज जमुहार ससाराम से भी रेफर होने के बाद बीएचयू बनारस जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई । घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। वहीं परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को उसका दाह -संस्कार स्थानीय बटाने घाघरा नदी घाट पर किया गया।

Leave a Reply