संस्कृत विद्यालयों के उत्थान को लेकर शिक्षक संघ ने चतरा सांसद से की मुलाकात

हरिहरगंज (पलामू )

संस्कृत विद्यालयों के उत्थान को लेकर राष्ट्रीय संस्कृत विद्यालय, महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव वंशीधर मिश्रा, उपाध्यक्ष रामलखन पांडेय ,सचिव राजेंद्र सिंह और शिक्षक सर्वेश पांडेय के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल सोमवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह से उनके चतरा स्थित आवास पर मुलाकात की है । वंशीधर मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय वेद संस्कृत विद्यालय, महाविद्यालय उज्जैन बोर्ड में राष्ट्र के सभी संस्कृत विद्यालयों का शपथ पत्र जमा कराने की मांग सांसद से किया गया है । सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र भेजकर शपथ पत्र जमा कराने का अनुरोध किया है । उन्होंने कहा कि शपथ पत्र जमा होने के बाद विद्यालय एवं शिक्षकों को लाभ मिलेगा। शिष्टमंडल में संस्कृत शिक्षक रामबदन मिश्रा, कपिल देव मिश्रा, विरेंद्र प्रसाद सिंह, अखिलेश पांडेय, रामदत मिश्रा, सच्चिदानंद वैद्य, गजेन्द्र चौधरी एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply