कांग्रेस संगठन में नई जिम्मेदारियां, अनिल सिंह व संतोषी शेखर बने जिला महासचिव

बरवाडीह (लातेहार)

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश और विधायक सह सभापति रामचंद्र सिंह की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने संगठन विस्तार को लेकर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। इसके तहत अनिल सिंह एवं पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर को जिला कांग्रेस कमेटी का जिला महासचिव बनाया गया है। साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अनिल सिंह को सरयू प्रखंड और संतोषी शेखर को गारू प्रखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है।नई जिम्मेदारी मिलने पर अनिल सिंह ने प्रदेश नेतृत्व, जिला अध्यक्ष और विधायक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। वहीं संतोषी शेखर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व और विधायक द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी तथा संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और SIR अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगी।दोनों नेताओं की नियुक्ति पर विधायक रामचंद्र सिंह, प्रदेश सचिव रवींद्र राम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस प्रसाद सहित कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply