मेदिनीनगर (पलामू)
ज़िले मे ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस को दो बड़ी सफलता मिली है. पहली सफलता मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र से जहाँ सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व मे गुप्त सुचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान लगभग 750 ग्राम अफीम के साथ तीन अभियुक्त आदित्य कुमार, नितीश कुमार व रौशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से अफीम के साथ एक बैग, तीन मोबाइल फोन और टीवीस राइडर बाईक जब्त किया है.वही पांकी थाना क्षेत्र के झरहा पूल के पास से गुप्त सुचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व मे 48 किलो 200 ग्राम डोडा व 230 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर प्रगट सिंह जो हरियाणा के सिरसा के रहने वाला है व असीम आलम को गिरफ्तार किया है. वही पुलिस ने आरोपियों के पास से एक टोयटा कंपनी की कार व 15 हजार रूपये नगद बरामद किया है. एसपी कपिल चौधरी ने प्रेसवार्ता कर बताया की सभी गिरफ्तार आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा जा रहा है साथ ही ज़िलें मे ऑपरेशन प्रहार के तहत अफीम, गांजा, हीरोइन जैसे मादक पदार्थ को लेकर लगातार छापमारी अभियान पुलिस के द्वारा चलाई जाएगी.

