हरिहरगंज (पलामू )
हरिहरगंज स्थानीय थाना पुलिस ने सीमावर्ती बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा थाना अंतर्गत उपरी डुमरी गांव में पहुंचकर चोरी के आरोपी अनिल पासवान के घर पर इश्तेहार चिपकाया । यह कार्रवाई थाना के एसआई राकेश कुमार सिंह ने सशस्त्र बलों के साथ की। पुलिस ने आरोपी के फरार होने की सूचना सार्वजनिक की और न्यायालय के आदेश के आलोक में इश्तेहार चिपकाया। इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न चोरी की घटना मामले में आरोपी फरार चल रहा है । उसके विरुद्ध हरिहरगंज थाना कांड संख्या 104/22 ,4/23,30/23,35/23,53/23 के तहत ब्लॉक कार्यालय से प्रिंटर मशीन सहित खाद्य आपूर्ति गोदाम , राजेश विश्वकर्मा के मोटर गैरेज,बार्डर के समीप भोला गुप्ता के अनाज गोदाम,भगत तेंदुआ स्थित मनीष कुमार के गोदाम का ताला तोड़कर नकद ,अनाज , टीवी और कई समान चोरी करने का मामला दर्ज है।। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

