हरिहरगंज (पलामू )
हरिहरगंज ब्लॉक कार्यालय के समीप स्थित पावर सब स्टेशन में शुक्रवार को 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग, लो-वोल्टेज , बार-बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी और बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने बताया कि क्षेत्र की बिजली समस्या को लेकर लगातार मांग उठाई जाती रही है। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने बीते 12 जून को ऊर्जा सचिव के समक्ष मामला उठाया था। जिसके बाद हरिहरगंज को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आश्वासन मिला था। इसके लिए सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, विश्वदीप कुमार, वार्ड पार्षद अवधेश मेहता,अजय कुमार सिंह, अखिलेश मेहता, शंभू सिंह, मृत्युंजय सिंह, संजय जायसवाल,लखन सिंह, विजय प्रजापति, शंभू यादव सहित कई लोगों ने सांसद के प्रति आभार जताया है।

