मेदिनीनगर (पलामू)
झारखंड राज्य के कर्मचारियों की लंबित मांगों, विशेषकर MACP का लाभ सुनिश्चित करने तथा कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष किए जाने की मांग को लेकर JHAROTEF के बैनर तले रांची में एक विशाल महाजुटान आयोजित किया जाएगा।
इस महाजुटान में पलामू जिले से विभिन्न विभागों के हजारों कर्मचारी भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार द्वारा शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए, ताकि कर्मचारियों को न्याय मिल सके और उनका मनोबल बढ़े।
JHAROTEF के पदाधिकारियों ने पलामू जिले के सभी कर्मचारी संगठनों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचकर इस महाजुटान को सफल बनाने की अपील की है। उनका कहना है कि कर्मचारियों की एकता और सहभागिता ही उनकी मांगों को मजबूती से सरकार के समक्ष रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
जिला अध्यक्ष मनोज मेहता कोषाध्यक राम उपेंद्र पांडेय प्रांतीय प्रवक्ता दिनेश कुमार शुक्ला प्रांतीय महासचिव लालेश्वर राम संगठन सचिव अजय कुमार सिंह प्रमंडलीय समन्वयक कर्नल रंजीत किशोर वरीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार उपाध्यक्ष संजय कुमार महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ पुष्पलता सचिव गीतांजलि जिला प्रवक्ता रोहिणी सिंह मीडिया प्रभारी संजय कुमार चौधरी संयुक्त सचिव राजेश कुमार, उपाध्यक्ष डॉ राजकुमार मनोज कुमार सिंह संजीव कुमार सुरेंद्र कुमार गुप्ता ओम कुमार मनोज कुमार संजीव कुमार सिंह मनोहर पासवान सत्येंद्र कुमार मेहता अनिल कुमार कुशवाहा सत्यानंद कुमार अम्बरीष कुमार अनुज ठाकुर असरफ अंसारी अरविंद गुप्ता बाबूलाल चौधरी राजेश मिश्रा अजय कुमार राम शरण कुमार ने सामूहिक रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों से 6 सितम्बर को होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने का आव्हान किया है।
जारीकर्ता:
JHAROTEF, पलामू जिला इकाई

