अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनो होटल के समीप एनएच फोरलेन सड़क पर शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सीमावर्ती बिहार के ढिबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालुगंज नीमीडीह गांव निवासी 28 वर्षीय सुनील मेहता तथा घायल की पहचान हरिहरगंज के भांवर गांव निवासी 24 वर्षीय धिरेन्द्र यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार ढाब कौवाखोह से हरिहरगंज की ओर आ रहे थे। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ़्तार में जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलावस्था में इलाज के लिए धिरेन्द्र को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सुनील हरिहरगंज स्थित एक निजी क्लीनिक में कंपाउंडर का कार्य करता था । घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दी है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन का पता करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply