पोलपोल – ताजियों के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, सौहार्द व शांति का दिया संदेश

सतबरवा (पलामू)

सतबरवा थाना अंतर्गत पोलपोल ,सरजा ,सोनपुरवा व आसपास के क्षेत्रो में मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को शहादत और गम का पर्व पारंपरिक श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ मनाया गया. विभिन्न मुस्लिम कमेटियों की ओर से ताजियों के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। विभिन्न गांवों से दर्जनों छोटे-बड़े ताजिए शामिल हुए।जिसका मिलान पोलपोल में किया गया।साथ ही जगह- जगह गोल लगाकर लाठी , तलवारबाजी आदि शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।इस मौके पर शिक्षक व मुखिया पति भरदुल कुमार सिंह ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने सत्य और इंसाफ की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके जीवन से सत्य, शांति और भाईचारे का संदेश मिलता है। वही पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव विवेकानंद त्रिपाठी ने कहा कि मुहर्रम का पर्व हमे यह संदेश देता है कि जान भले ही चली जाय लेकिन अन्याय अधर्म के रास्ते पर कभी नही चलना चाहिए।मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।

Leave a Reply