हरिहरगंज (पलामू )
अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को हरिहरगंज थाना क्षेत्र में विशेष ऐंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । पलामू एसपी के निर्देश पर थाना के समीप मेन रोड पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई । जांच अभियान में कुल 42 वाहनों की जांच की गई । इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर तीन बाइक चालकों का चालान काटा गया । पुलिस ने वाहन चालकों के दस्तावेज, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट एवं अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की । अभियान में एसआइ सुनील झा, एएसआइ रमेश कुमार रवि सहित थाना के कई पुलिसकर्मी शामिल थे ।

