मेदिनीनगर (पलामू)
मेदिनीनगर नगर आयुक्त श्री रंजीत कुमार लाल ने प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर नगर प्रशासन एवं शहरी विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान नगर क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। आयुक्त ने नगर प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर बल दिया, नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर आयुक्त के सचिव श्री रोहित सिन्हा भी उपस्थित थे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान आयुक्त ने प्रशासनिक समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

