बरवाडीह (लातेहार) :
आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बरवाडीह थाना क्षेत्र के सभी चौक–चौराहा समेत मेन रोड में कही जगह पर अस्थाई चेकनाका बना कर आने–जाने वाले सभी वाहनों का चेकिंग किया जा रहा है। इसी के तहत बरवाडीह पुलिस सब इंस्पेक्टर राधेश्याम कुमार के नेतृत्व में बरवाडीह–मेदनीनगर मुख्य सड़क सीआरपीएफ कैंप के पास सब इंस्पेक्टर अशोक सिंह की मौजूदगी में लोकसभा निर्वाचन की उड़नदस्ता टीम ने चेकिंग के दौरान एक हैरियर गाड़ी संख्या जेएच 03 ए ऍम 1077 से 5 लाख 65 हजार नगदी रकम जब्त की है। वहीं सब इंस्पेकार राधेश्याम कुमार ने बताया की हैरियर कार औरंगाबाद (बिहार) निवासी रविन्द्र सिंह रेलवे ठीकेदार की बताई जा रही है। वहीं कार सवार ने जब्त रकम के संबंध में किसी तरह का संतुष्ट जवाब नहीं दिया। इस पर पुलिस ने नगदी रकम को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। वहीं सब इंस्पेकर राधेश्याम कुमार ने बताया की चुनाव आयोग्य का सख्त निर्देश है की आदर्श आचार संहिता में 50 हजार से अधिक नकदी रकम लेकर नही चल सकते है। 50 हजार से अधिक रकम लेकर चलना आचार संहिता का उलंघन माना जायेगा साथ ही साथ 50 हजार से अधिक नकदी रकम पाए जाने कर कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी। वही उड़नदस्ता टीम में कमलेश सिंह, जितेंद्र सिन्हा भी शामिल थे।

