मेदिनीनगर (पलामू)
नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के दौरान उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने जिला स्कूल एवं योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, जैमर, प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

