हरिहरगंज – महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस

हरिहरगंज ( पलामू )

हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ढकचा पंचायत के कोकरो गांव निवासी प्रमोद बैठा की 46 वर्षीय पत्नी अनीता देवी की गुरुवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई । परिजन उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए छतरपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई । घटना की सूचना मिलने पर थाना के एसआइ हेमंती बास्के, पथरा पिकेट प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह एएसआइ सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । मृतका की बेटी रीता देवी ने पुलिस को अपनी मां की मौत की वजह अचानक पेट दर्द होने के कारण बताई है । वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है । उधर ग्रामीणों में परिवार में कहासुनी के बाद गुस्से में आकर महिला की कीटनाशक पदार्थ खाने से मौत होने की चर्चा है । इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा । पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है ।

Leave a Reply