हरिहरगंज पूर्वी नोडल पैक्स में अनुदानित धान बीज की बिक्री शुरू

50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को मिल रहे राजेंद्र मंसूरी, एमटीयू-1010 व एमटीयू-7029 किस्म के बीज

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित हरिहरगंज पूर्वी नोडल पैक्स केंद्र में राज्य योजना के तहत खरीफ 2026 के लिए धान बीज बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया । बिरसा बीज उत्पादन, विनियमन एवं वितरण तथा फसल विस्तार योजना के तहत किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर उन्नत किस्म के धान बीज का वितरण शुरू किया गया । उक्त केंद्र पर हरिहरगंज, पिपरा, नौडीहा एवं छतरपुर प्रखंड के किसानों के लिए राजेंद्र मंसूरी, एमटीयू-1010 और एमटीयू-7029 किस्म के धान बीज उपलब्ध कराए गए हैं । हरिहरगंज पूर्वी नोडल पैक्स के अध्यक्ष अमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मानसून से पहले किसानों को अनुदानित दर पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने का उद्देश्य समय पर बुआई सुनिश्चित कर बेहतर उत्पादन प्राप्त करना है । उन्होंने कहा कि हरिहरगंज पूर्वी नोडल पैक्स से संबंधित स्थानीय सभी पैक्सों को भी धान बीज उपलब्ध कराया जाएगा । जहां से किसान निर्धारित अनुदानित दर पर बीज प्राप्त कर सकेंगे । समय पर बीज उपलब्ध होने से किसानों ने सरकार की पहल पर संतोष जताया । कार्यक्रम में कई पैक्स कर्मी व किसान मौजूद रहे ।

Leave a Reply