चैनपुर (पलामू)
चैनपुर प्रखंड के किन्नी गांव मे स्वर्गीय अनिल चौरसिया की 14 वी पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि सभा बड़े ही धूम से मनाई गई.आपको बता दे की डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया के पिताजी है अनिल चौरसिया..हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी 16 जून को किन्नी की पावन धरती पर स्वर्गीय अनिल चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई गई. झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास कार्यक्रम मे पहुँचे व स्वर्गीय अनिल चौरसिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व पौधा रोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की.पुण्यतिथि की अवसर पर पलामू सासंद विष्णुदयाल राम, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, प्रदेश महामंत्री मनोज सिँह, मेयर अरुणा शंकर, डिप्टी मेयर मनोज सिंह, पांकी विधायक शशि भूषण मेहता, पूर्व सांसद मनोज भुइया, भाजपा नेता विनोद सिंह,पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह,जिला परिषद सदस्य राम लव चौरसिया, भीष्म चौरसिया, सिंटू चौरसिया समेत भाजपा के कई नेता कार्यकर्ता व हजारों की संख्या लोग लोग मौजूद थे..आपको बता दे की स्वर्गीय अनिल चौरसिया जी हमेशा लोगो के सुःख दुःख मे कदम से कदम मिलाकर चले दलित पिछड़ा शोषित की आवाज़ हमेशा बने रहे..वे कई बार विधानसभा चुनाव भी लड़े उनके बेहतर कायों को लेकर उन्हें गरीबो का मसीहा कहा जाता था.

