हरिहरगंज (पलामू )
हरिहरगंज थाना के समीप चेकपोस्ट पर एंटी क्राइम व स्पेशल ट्रैफिक चेकिंग अभियान चलाया गया। एसआई सुधांशु शेखर झा व एएसआई अभय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में 40 दोपहिया और 60 चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान 10 चारपहिया वाहन के विंड ग्लास पर लगा ब्लैक फिल्म को हटाया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने, वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के साथ ही आम लोगों में सुरक्षा का माहौल कायम करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच अभियान में पुलिस बल के कई जवान शामिल थे।

