हरिहरगंज (पलामू)
सांसद बीडी राम ने बुधवार को झारखंड-बिहार सीमा स्थित छकनबाग पहुंचकर एनएच-98 फोरलेन बाइपास सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया । इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया । निरीक्षण के दौरान सांसद ने फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली । कहा कि बाइपास सड़क का निर्माण अंतिम चरण में है । कार्यकर्ताओं ने फोरलेन सड़क निर्माण के लिए सांसद के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया । इसके बाद सांसद कौवाखोह स्थित टोल प्लाजा पहुंचे । जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया । इस दौरान केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के कार्यक्रम के तहत सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की । सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण, किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और आम लोगों को उनसे जोड़ने का आह्वान किया । इस अवसर पर भाजपा नेता कामेश्वर कुशवाहा, रविंद्र कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम, सत्येंद्र मेहता, डॉo प्रमोद कुमार, अरविंद पासवान, अखिलेश मेहता, विश्वदीप कुमार, मृत्युंजय सिंह ,संजय जायसवाल, सत्येंद्र पासवान, अरुण मिश्रा, टोल मैनेजर धीरज पांडेय, गौतम प्रताप सिंह, दीपक दहिया, दीपक सिंह, शुभम चौबे, विजय प्रजापति, शंभू यादव, शंभू सिंह, करण राजवीर, रामवृक्ष मस्ताना, टंटू मिश्रा, भोला पासवान, रामजनम मेहता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

