मेदिनीनगर (पलामू)
पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री राम शर्मा के निर्देश पर व डालसा सचिव राकेश रजंन के मार्गदर्शन में 90 दिवसीय गहन जागरूकता एवं आउटरीच प्रोग्राम के तहत तरहरी के टरिया में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नालसा आशा स्कीम 2025 व बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के सम्बंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया दीपक कुमार पासवान ने किया।इस मौके पर एलएडीसी के असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए कलंक हैं।इसका रोकथाम बेहद जरूरी है।बाल विवाह अगर कहीं हो रहा है तो इसकी सूचना मुखिया, सीडीपीओ ,बीडीओ के अलावे डालसा को भी दे ताकि इसे रोका जा सके।उन्होंने कहा कि बाल विवाह करने वाले व इसमे शामिल होने वाले भी दंडित होते है।।उन्होंने लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के बारे में भी जानकारी दी।कहा कि जेल में बंद लोगो को केस की समुचित पैरवी एलएडीसी काउंसिल के द्वारा किया जा रहा हैं।कोई भी पात्र ब्यक्ति बिना वकील के नही रहे।उन्होंने कहा कि जो वकील रखने में सक्षम नही है वे बचाव अधिवक्ता के लिए डालसा में आवेदन कर सकते उन्होंने ,लोक अदालत ,मध्यस्थता आदि के बारे में भी जानकारी दी।।उन्होंने डालसा द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रम व उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी बिस्तार से जानकारी दी गई।मौके पर पीएलवी,सनत कुमार चटर्जी,निरंजन प्रसाद सिंह वलवन्त सिंह के अलावे दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।इस दौरान पम्पलेट हैंडबिल व पुस्तक का बितरण ग्रामीण के समक्ष किया गया।

