नामधारी से मिलने के लिएसुदेश महतो ने घुमाया अपना काफिला

मेदिनीनगर (पलामू)

आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने झारखंड के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी से मिलने के लिए मेदिनीनगर में अपना काफिला वापस घुमा लिया। श्री महतो आज युवा आजसू के पलामू प्रमंडलीय सम्मेलन में शामिल होने मेदिनीनगर पहुंचे थे। उनके साथ मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत और केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर भी थे।

कार्यक्रम के बाद श्री महतो सर्किट हाउस पहुंचे, जहां से शाम 6 बजे सुदेश महतो का काफिला रांची के लिए रवाना हो गया। शहर से बाहर निकलते ही श्री महतो को सूचना मिली कि श्री नामधारी भी सर्किट हाउस में मौजूद हैं। श्री महतो ने तत्काल काफिला घुमाने का आदेश दिया और वापस सर्किट हाउस आकर श्री नामधारी से मुलाकात की। श्री महतो के वापस आने पर श्री नामधारी बेहद भावुक हो गए और झारखंड निर्माण के समय की राजनीति पर देर तक चर्चा की।

Leave a Reply