हरिहरगंज (पलामू)
हरिहरगंज स्थानीय थाना पुलिस ने एक पुराने मामले में ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि कांड संख्या 38/22 दिनांक 08/05/2022 धारा-420/406/34भा०द०वि० के प्राथमिकी अभियुक्त वाहन संख्या HR37D7452 के मालिक गुरप्रीत सिंह, पिता- दीप सिंह, ग्राम- राछेड़ी, थाना- शहजादपुर, जिला- अंबाला (हरियाणा) के विरुद्ध अजमानतीय वारंट प्राप्त था । उसके विरुद्ध ट्रक सहित उसपर लदे स्क्रैप गायब करने का आरोप है। थाना के एसआई अविनाश कुमार ने हरियाणा के शहजादपुर थाना पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर हरिहरगंज लाया। जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

