हरिहरगंज (पलामू)
हरिहरगंज पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए गुरुवार को हरिहरगंज व पिपरा थाना क्षेत्र के साथ ही पथरा पिकेट क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में कौवाखोह स्थित फोरलेन सड़क के टोल प्लाजा पर 110 वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें 56 बाइक और 54 छोटे चार पहिया वाहन शामिल हैं। इस दौरान 13 कार के विंड ग्लास पर लगा ब्लैक फिल्म को उतारा गया। थाना प्रभारी ने सभी वाहन चालकों को वाहन का आवश्यक दस्तावेज साथ में लेकर चलने की अपील की है। अभियान के दौरान थाना प्रभारी ने लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव सहित अन्य यातायात नियमों की विस्तृत से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इसके अलावा पिपरा थाना क्षेत्र के लैचुडीह तथा पथरा पिकेट क्षेत्र के परसाचुंआ , डुबरीडीह में भी कई वाहनों की जांच की गई। अभियान में पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप,नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार, पथरा पिकेट प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह एसआई कुमार सौरभ सुनील कुमार झा सहित कई पुलिस के जवान शामिल थे।

