हरिहरगंज (पलामू )
संभावित आपराधिक घटनाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर हरिहरगंज थाना पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया । थाना के समीप चेक पोस्ट पर चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने दर्जनों दोपहिया वाहनों की जांच की । एएसआइ सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हेलमेट, वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रिपल लोडिंग तथा वाहन की डिक्की की गहन जांच की । जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना कागजात, हेलमेट एवं लाइसेंस के छह बाइक को जब्त किया गया । पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि वाहन चालक घर से निकलते समय हेलमेट एवं वाहन के सभी आवश्यक कागजात साथ रखें । यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी । जांच अभियान में थाना के कई पुलिस जवान शामिल थे ।

