हरिहरगंज (पलामू )
उपायुक्त के निर्देश पर बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए बुधवार को हरिहरगंज अंचल कार्यालय परिसर में आमजनों की सुविधा के लिए पनशाला का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को शुद्ध व ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है । अंचल कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग और महिलाऐं दूर -दराज से विभिन्न कार्य के लिए लोग पहुंचते हैं। ऐसे में पनशाला शुरू होने से गर्मी में लोगों को राहत मिलेगी। मौके पर प्रधान सहायक प्रभाकर जी कंप्यूटर ऑपरेटर सोनू कुमार, ओमप्रकाश कुमार, जितेंद्र सिंह,राहुल कुमार, दीपक कुमार सहित कई अंचलकर्मी उपस्थित थे।

