हरिहरगंज ( पलामू )
शहर के झंडा चौक स्थित अनाथ मंदिर का 21वां वर्षगांठ बालकिशोर समिति झंडा चौक, हरिहरगंज के तत्वावधान में श्रद्धा व भक्ति के माहौल में मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत अखंड दीप प्रज्वलित कर की गई ।इसके बाद 24 घंटे का अखंड संकीर्तन अर्जुन मेहता कीर्तन मंडली लेबुड़ा के द्वारा किया गया । मौके पर ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया । आयोजन समिति ने बताया कि हवन व महाआरती के साथ भंडारा का शुभारंभ किया जाएगा । वर्षगांठ कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया । कार्यक्रम में दीनू पंडित, सौरभ पाठक, बिहारी प्रसाद शौंडिक, साकेत शौंडिक, ओमप्रकाश अकेला, अशोक प्रसाद, सुनील कुमार शौंडिक, संतोष स्वर्णकार, सत्यनारायण प्रसाद, राजू प्रसाद, अनिल प्रसाद, मुकेश प्रसाद, पंकज प्रसाद, सावन कुमार, अभिषेक कुमार, गोलू कुमार, निखिल, नीतिश, पप्पू कुमार, प्रतीक राज, सत्यम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।

