हरिहरगंज ( पलामू )
कृषि विभाग पलामू के सौजन्य से प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। कर्मशाला में किसानों के साथ ही पंचायत प्रतिनिधि, कृषक मित्र, पैक्स अध्यक्ष व जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाऐं शामिल हुईं। इस दौरान बीएओ ब्रजेश कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि वैज्ञानिकों ने इस वर्ष कमजोर मानसून की संभावना जताई है। ऐसी परिस्थिति में किसानों को कम बारिश में होने वाली फसलों की खेती पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं बीटीएम सुमित सिन्हा ने किसानों को खरीफ खेती की आधुनिक तरीकों से अवगत कराया तथा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। खरीफ कर्मशाला में किसान सलाहकार समिति के प्रखंड अध्यक्ष राजू कुमार मेहता एबीएफ प्रिया अग्रवाल, कृषक मित्र रामजन्म मेहता, अनिल यादव, दीपक सिंह, परमेश्वर मेहता, राजू सिंह, पूर्व मुखिया मथुरा रजक, रामनंदन यादव, रंजय मेहता, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, रविंद्र मेहता, कांति देवी आदि शामिल थे।
।

