बारियातू (लातेहार)
बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय बारियातू में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के निर्देशानुसार लीगल लिटरेसी क्लब परियोजना के अंतर्गत +2 उच्च विद्यालय बारियातू में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 10 के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित व्यायाम करने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नशे से दूर रहने की भी सलाह दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार साव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, इसलिए प्रत्येक छात्र को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, व काफी संख्या में विद्यालय के छात्र छात्राएं तथा पीएलबी प्रितम कुमार एवं पप्पू प्रजापति उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

