हरिहरगंज (पलामू )
नगर उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि के प्रयास से वार्ड नंबर 14 अंतर्गत भगत तेंदुआ गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। खराब ट्रांसफार्मर के कारण लोगों को घरेलू कार्य,जल आपूर्ति सहित विद्यार्थियों की पढ़ाई में काफी कठिनाइयां हो रही थी। इस भीषण गर्मी में बाधित हुई बिजली आपूर्ति को देखते हुए नगर उपाध्यक्ष ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया । विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर स्थानीय लोगों ने नगर उपाध्यक्ष के प्रति आभार जताया है। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि के साथ वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पवन कुमार, प्रमोद कुमार रवि, विजय पासवान, अरूण कुमार, विनोद राम सहित कई लोग मौजूद थे।

