मेदिनीनगर (पलामू)
बकरीद पर्व मनाने को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता एसआई मनोज मुंडा ने की। बैठक का संचालन समाल अहमद ने किया। बैठक में पुलिस प्रशासन द्वारा कहा गया कि बकरीद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से लोग मनायें। कहा गया कि लोग पर्व के दौरान आपत्ति जनक फोटो या वीडीयो वायरल नहीं करेंगे। ऐसा करने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। मौके पर एसआई मनोज मुंडा ने कहा कि बकरीद पर्व त्याग व कुर्बानी का पर्व है। मुस्लिम समुदाय के लोग समय पर मस्जिद में नमाज अदा करें। पर्व के दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। सदर थाना पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि लोग शांतिपूर्ण पर्व मनायें पुलिस आपके साथ है। बैठक में एसआई मनोहर प्रजापति, एएसआई सुजीत पांडेय, एएसआई पंकज तिवारी, एएसआई तिलेश्वर रजक, एएसआई अरबिंद गुप्ता, योगेंद्र पासवान, सीपी रजक, टेरेसा मिंज, एएसआई संजय दूबे, समाजसेवी प्रेम प्रकाश ठाकुर, हाजी अनवर अहमद सुलेमान अंसारी,सुरेन्द्र तिवारी उपाध्या सिंह, शिक्षक रबिंद्र सिंह, अबुल अंसारी, राजा गुप्ता, राजमणि देवी समेत कई लोग शामिल थे।

