हरिहरगंज (पलामू)
नगर पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही उम्मीदवारी को लेकर कई समस्याएं सामने आ रही है। हरिहरगंज नगर पंचायत गठन होने के बाद पहली बार हो रहे चुनाव में प्रत्याशी को होल्डिंग टैक्स बकाया नहीं रहने तथा एनओसी लेने की बाध्यता दी गई है। मालूम हो कि नगर पंचायत क्षेत्र का एक बड़ा भाग ग्रामीण पृष्ठभूमि की है। यहां के लोगों की आजीविका का साधन मजदूरी या कृषि है। अभाव के कारण बहुत से लोग होल्डिंग टैक्स जमा नहीं कर सके है। ऐसे लोग चुनाव लड़ने से वंचित हो रहे हैं। वार्ड संख्या 7 के संदीप कुमार साहू, ललन प्रसाद, अमर कुमार सहित कई लोगों ने आगामी चुनाव में एनओसी की बाध्यता समाप्त करने की मांग की है। इस संबंध में सीओ सह आर ओ मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उम्मीदवारी के लिए एनओसी लेना आवश्यक है।

