बरियातू – टोंटी अजीविका महिला संकूल की वार्षिक आमसभा सम्पन्न

बारियातू (लातेहार)

बारियातू प्रखंड के टोंटी पंचायत सचिवालय परिसर में शुक्रवार को टोंटी अजीविका महिला संकूल स्तरीय वार्षिक आमसभा सह बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुनम देवी, संगीता देवी एवं ललिता देवी ने संयुक्त रूप से की। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, मुखिया शांति देवी, पंचायत समिति सदस्य सावित्री देवी एवं नितेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
बैठक में महिलाओं की आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा की गई। मुख्य अतिथि उर्मिला देवी ने कहा कि जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाएं साबुन निर्माण, चूड़ी-कंगन, मंगलसूत्र निर्माण एवं बकरी पालन जैसे कार्यों से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। उन्होंने महिलाओं से समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।
जेएसएलपीएस के बीपीएम मुजिबुल आरफीन ने कहा कि समूह से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर गरीबी उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने की जानकारी दी।
बैठक में वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि 23 ग्राम संगठनों से 13 लाख 92 हजार रुपये की बचत हुई है। बेहतर कार्य करने वाले समूहों को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply