हरिहरगंज (पलामू)
पिपरा प्रखंड के बभंडी गांव में शुक्रवार को पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं । ग्रामीणों ने गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली आपूर्ति ठप रहने की जानकारी दी । बताया कि कई दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जबकि भीषण गर्मी में बच्चों व बुजुर्गों को परेशानी झेलनी पड़ रही है । समस्या को गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक ने मेदिनीनगर विद्युत विभाग के महाप्रबंधक से दूरभाष पर बात कर गांव के लिए 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई । ट्रांसफार्मर मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में खुशी देखी गई। बैठक में ग्रामीणों ने सिंचाई समस्या भी उठाई । ग्रामीणों ने बताया कि बटाने नहर से चैनल के माध्यम से आने वाला पइन कई वर्षों से टूटा हुआ है । जिसके कारण हर वर्ष गांव सूखे की समस्या से जूझता है । इस पर पूर्व विधायक ने सांसद बीडी राम से बात कर किसानों के हित में पइन की मरम्मत कराने का आग्रह किया । सांसद ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया ।मौके पर बसपा नेता राजकुमार गौतम, आलोक सिंह, शंकर गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, रमाशंकर सिंह, अशोक राम, सुदामा राम, अनिल चंद्रवंशी, महेंद्र गुप्ता, दिनेश साव समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।

