हरिहरगंज (पलामू)
नगर पंचायत क्षेत्र के कोसडीहरा, खापकटैया गांव निवासी स्व. लखन राम के 22 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंजीत कुमार लगभग छह माह पूर्व रोजगार के लिए मुंबई गया था। वह ट्रेन से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान शुक्रवार की रात इलाहाबाद शहर के आसपास चलती ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया और घर में मातमी सन्नाटा पसर गया। स्वजन शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

